फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   आशनाई को लेकर पहले भी हुआ था विवाद

आशनाई को लेकर पहले भी हुआ था विवाद

Fri, 28 Jul 2017 11:18 PM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
आशनाई को लेकर पहले भी हुआ था विवाद
बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के चकिया गांव में गुरुवार की रात एक महिला के साथ आशनाई को लेकर दो युवक आपस में भिड़ गए थे। मामला इतना तूल पकड़ा कि दोनों ने एक-दूसरे को जान से मारने की नियत से चाकू से हमला कर दिया। वहीं शोरगुल सुन पहुंचे ग्रामीणों ने मामला जानने के बाद दोनों युवकों की जमकर पिटाई कर दिया। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें सूचना पर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन

बताया जाता है कि गांव की ही एक महिला से दो अलग-अलग गांव के युवकों का प्रेम प्रपंच चल रहा था। दोनों युवक शुक्रवार की रात गांव पहुंचे, जहां दोनों के बीच गांव के बाहर स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास कहासुनी हुई। मामला इतना तूल पकड़ा कि दोनों ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। शोरगुल सुन पहुंचे ग्रामीणों ने मामले को जाने के बाद दोनों युवकाें की जमकर धुनाई कर दिया और पुलिस को सूचना दिया। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, अस्पताल में दोनों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में किसी की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed