फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   2.75 million out of the bank, the robbers loot

बैंक से निकाले 2.75 लाख, लूट ले गए लुटेरे

Tue, 29 Sep 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Tue, 29 Sep 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
2.75 million out of the bank, the robbers loot

हथियारबंद लुटेरों ने रविवार की देर शाम बाइक सवार दंपती को आतंकित कर दो

विज्ञापन
लाख 75 हजार रुपये लूट लिए। दंपती की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस ने जगह-जगह नाकेबंदी की। कई स्थानों पर दबिश भी दी, लेकिन लुटेरों का पता नहीं चल सका। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के रामदहिनपुरा कालोनी की है।


बांसडीहरोड क्षेत्र के ईश्वरपुरा गोरहट्टी निवासी अवनीश कुमार श्रीवास्तव ने अपनी पत्नी के साथ टकरसन (रामदहिनपुरा) स्थित भारतीय स्टेट बैंक की रविवार को खुली रहने वाली कृषि विकास शाखा से दो लाख 75 हजार रुपये निकाले। उन्हें ये रुपये रामदहिनपुरम में रहने वाले अपने मामा को देने थे। दंपती रुपये लेकर जब मामा के घर पहुंचे तो वो नहीं मिले। ऐसे में अवनीश पत्नी संग बाइक से अपने गांव लौटने लगे।

अभी वे कुछ ही दूर आगे बढ़े थे कि बाइक सवार दो हथियारबंद लुटेरों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक रुकवा दी। इसके बाद आतंकित उनके हाथों से रुपये से भरा छोटा बैग छीनकर भाग निकले। वारदात के तत्काल बाद अवनीश ने शहर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पूरे इलाके की नाकेबंदी कर लुटेरों की तलाश शुरू की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। पीडि़त की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed