{"_id":"5c5db4bfbdec22738335f05c","slug":"191549644991-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह पेटी शराब संग तीन तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह पेटी शराब संग तीन तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। सहारनपुर में जहरीली शराब पीने से मौत के बाद जिले भर में शुक्रवार को अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया। जगह-जगह चक्रमण कर वाहनों की तलाशी व शराब कारोबारियों को पकड़ने के लिए पुलिस चक्रमण करती रही। इस दौरान नरहीं पुलिस ने 12 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
नरहीं संवाददाता के अनुसार नरहीं पुलिस ने शुक्रवार की भोर में गोविंदपुर तिराहे के पास से तीन लोगों को 12 पेटी शराब संग गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। पकड़ी गई शराब की कीमत 70 हजार रुपये बताई जा रही है। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने गोविंदपुर तिराहे के पास से एक बाइक पर सवार तीन लोगों गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से छह पेटी में रखे अंग्रेजी शराब और छह पेटी में रखे बीयर बरामद किया। पूछताछ में तस्करों ने अपना नाम जयप्रकाश गुप्ता पुत्र हीरालाल गुप्ता, रवि यादव पुत्र ओमप्रकाश यादव, दीपक यादव पुत्र श्याम नारायण यादव निवासीगण ग्राम मझरिया, थाना औद्योगिक, जनपद बक्सर बिहार बताया।