{"_id":"5c2e48f5bdec2256fe7bdd72","slug":"191546537205-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुसुमलता हत्याकांड-","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुसुमलता हत्याकांड-
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशुनपुरा। नगरा थाना क्षेत्र के खरुआंव गांव में 31 दिसंबर की रात हुई कुसुमलता की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ तीन दिन बाद भी खाली हैं। हालांकि पुलिस ने मृतका के पिता शोभनाथ की तहरीर पर मृतका के जेठ और उसके साले पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी हुई है।
थाना क्षेत्र के खरुआंव गांव निवासी महिला कुसुमलता की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर घर से कुछ दूरी पर खेत में फेंक दिया गया था। एसपी श्रीपर्णा गांगुली, एएसपी विजयपाल सिंह, सीओ रसड़ा, डाग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम सहित कई थाने की फोर्स घटना स्थल पर पहुंच गई और घटना स्थल का मौका मुआयना किया। लेकिन तीन बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से कोसो दूर है। हालांकि मृतका के पिता शोभनाथ ने मृतका के जेठ श्याम नारायण व उसके साले सुरेश को आरोपी बनाकर पुलिस का कार्य आसान कर दिया है। इस बाबत सीओ रसड़ा केपी सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। वहीं जांच की प्रक्रिया भी जारी है।