फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   40 हजार नकदी सहित लाखों के आभूषण उड़ाए

40 हजार नकदी सहित लाखों के आभूषण उड़ाए

Sun, 09 Dec 2018 10:31 PM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
40 हजार नकदी सहित लाखों के आभूषण उड़ाए
रतसर। गड़वार थाना क्षेत्र के हथौड़ी गांव निवासी प्रभुनाथ गुप्ता के मकान के पीछे लगे खिड़की को उखाड़ कर शनिवार की रात घर में घुसे चोरों ने 40 हजार रूपये नकदी सहित लाखों रूपये मूल्य के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। रविवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर जल्द ही खुलासे का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी प्रभुनाथ गुप्ता के घर शनिवार की रात घर में उनकी पत्नी अकेली थी। रोज की तरह वह अपने कमरे में सोने चली गई। रात में घर के कमरे की खिड़की उखाड़ कर चोर घर में घुसे थे। प्रभुनाथ गुप्ता की पत्नी ने बताया कि आलमारी में 40 हजार रूपये नकदी के अलावा सात जोड़ी सोने के जेवर व साड़ी आदि रखी गई थी, जिसे चोर उठा ले गए हैं। उन्होंने बताया कि छोटे पुत्र के विवाह के लिए वह गहने बनवा कर रखी थी।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed