फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   मैजिक-रोडवेज बस की टक्कर में युवक की मौत, दो घायल

मैजिक-रोडवेज बस की टक्कर में युवक की मौत, दो घायल

Wed, 29 Aug 2018 12:12 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
मैजिक-रोडवेज बस की टक्कर में युवक की मौत, दो घायल
गड़वार (बलिया)। थाना क्षेत्र के गड़वार-नगरा मार्ग स्थित बभनौली गांव के पास मंगलवार की दोपहर रोडवेज बस और मैजिक की टक्कर से मैजिक सवार एक युवक की जहां मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ड्राइवर तथा एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद बस चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया, जबकि सूचना के बावजूद पुलिस के लेटलतीफ पहुंचने पर आक्रोशित लोगों ने थाने में जाकर जमकर हंगामा किया और प्रभारी एसओ को तत्काल हटाए जाने की मांग की। मौके पर पहुंचे एएसपी विजय पाल सिंह ने तत्काल प्रभाव से प्रभारी एसओ कमलेश कुमार को लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पुलिस अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि आजमगढ़ जनपद के थाना तरवां अंतर्गत कोटिया खुटहन निवासी ज्ञान प्रकाश सिंह (23) पुत्र मनोज सिंह गड़वार थाना क्षेत्र के बूढ़ऊ गांव में अपने ननिहाल में रहकर मामा सर्वेश सिंह के मुर्गा फार्म में हाथ बंटाने के साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था। रोज की तरह मैजिक ( यूपी 60 एटी 0745) लेकर ज्ञान प्रकाश कहीं से सामान लाने जा रहा था। ज्ञान प्रकाश के साथ मैजिक चालक संजय राम (30) निवासी बूढऊं तथा गड़वार निवासी सरल अंसारी (40) भी सवार थे। अभी मैजिक बभनौली गांव के पास पहुंचा ही थी कि विपरीत दिशा से आ रही रोडवेज बस (यूपी 52 टी2533) के साथ जोरदार टक्कर हो गई। जिससे ज्ञान प्रकाश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि संजय और सरल अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बादर संजय राम की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। उधर, घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचना देने के बावजूद पुलिस के मौके पर न आने से लोग आक्रोशित हो उठे। इसके बाद बूढ़ऊ गांव के साथ ही गड़वार कस्ब के सैकड़ों की संख्या में लोग थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किए। लोगों का आरोप था कि पुलिस को सूचना देने के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद गड़वार थाने पर एएसपी विजय पाल सिंह, सीओ सिटी अरूण कुमार सिंह भी पहुंच गए। मौके की नजाकत को भांप पांच अन्य थानों की फोर्स भी पहुंच गई। लोगों के आक्रोश को देखते हुए एएसपी ने तत्काल प्रभाव से प्रभारी एसओ कमलेश कुमार को लाइन हाजिर कर दिया। तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed