{"_id":"5b01b18e4f1c1bd7408b6a5c","slug":"191526837646-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दार्जिलिंग से अपहरणकर्ता व लड़की को पुलिस ने किया बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दार्जिलिंग से अपहरणकर्ता व लड़की को पुलिस ने किया बरामद
Updated Sun, 20 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदरपुर (बलिया)। थाना क्षेत्र के एक गांव से अगवा किशोरी को चौकी प्रभारी देवेंद्र नाथ दुबे व उनकी टीम ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग से बरामद किया। साथ ही अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार किया। जिला न्यायालय दार्जिलिंग में ही आरोपी को पेश किया और वहां से ट्रांजिट रिमांड बनाने के बाद बलिया न्यायालय ले आया गया, जहां आरोपी को पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में जेल भेज दिया गया। ज्ञात हो कि थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी 26 अप्रैल को घर से लापता हो गई थी। जिसकी परिजनों ने काफी खोजबीन की। कहीं अता-पता नहीं चलने पर थाने में तहरीर देकर लड़की की बरामदगी की गुहार लगाई। काफी प्रयास के बाद पुलिस ने सर्विलांस की मदद से पता किया कि सिकंदरपुर कस्बा के मोहल्ला मिल्की निवासी आरिफ पुत्र अब्दुल हसन किशोरी को बहला फुसलाकर कुछ लोगों की मदद से अगवा कर ले गया। जिसके बाद पुलिस ने आरिफ के पिता अब्दुल हसन व ड्राइवर रुस्तम जो दोनों को लेकर गोरखपुर गया था को पकड़ा। उसे पहले ही जेल भेज दिया गया है।मामला दो समुदायों से जड़ा होने के कारण पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली मामले की स्वयं मानीटरिंग में लगी रहीं। किशोरी की बरामदगी के लिए उन्होंने चौकी प्रभारी देवेंद्र नाथ दुबे के नेतृत्व में टीम गठित की। सुराग मिलने पर टीम दार्जिलिंग गई। स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी युवक और लड़की को बरामद किया। तत्पश्चात दोनों को जिला न्यायालय दार्जिलिंग में पेश किया और वहां से ट्रांजिट रिमांड बनाने के बाद बलिया न्यायालय में पेश किया। यहां से आरोपी को संबंधित धाराओं में न्यायालय जेल भेज दिया। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी देवेंद्र नाथ दुबे, जय प्रकाश यादव, समरजीत यादव, महिला कांस्टेबल पल्लवी गुप्ता, संतोष यादव आदि रहे।
विज्ञापन