फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   पड़ोसी ने बालिका से किया दुष्कर्म, मुकदमा

पड़ोसी ने बालिका से किया दुष्कर्म, मुकदमा

Sun, 20 May 2018 10:52 PM IST
Updated Sun, 20 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
पड़ोसी ने बालिका से किया दुष्कर्म, मुकदमा
चितबड़ागांव (बलिया)। थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दिया, जिसके बाद पुलिस ने पाक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जाता है कि पीड़िता की चाची ने चार्ज में लगी मोबाइल को पड़ोस के युवक मनीष यादव पुत्र कन्हैया यादव को देने के लिए उसके घर भेजा था, जहां अकेले होने का लाभ उठाकर युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह पीड़िता रोती-बिलखती घर पहुंची और परिजनों से आप बीती सुनाई। लोकलाज के भय से पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर नहीं दिया। पीड़िता के पिता ने बताया कि आरोपी युवक के परिजन एवं गांव के कुछ लोग उसे रकम देकर व धमका कर मामले को दबाने का प्रयास किये। कहा कि थाने में जाने पर बेटी की बदनामी होगी और विवाह भी नहीं होगा, जिनके भय के कारण वह मौन रहा। अंत में अंतरात्मा जागी। इसके बाद शनिवार की देर शाम नामजद तहरीर दिया। जिसके बाद पुलिस पाक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। वहीं पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed