फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   वांछित अपराधियों की तलाश में रामपुर दीघार पहुंची बिहार पुलिस

वांछित अपराधियों की तलाश में रामपुर दीघार पहुंची बिहार पुलिस

Sat, 17 Feb 2018 10:36 PM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
वांछित अपराधियों की तलाश में रामपुर दीघार पहुंची बिहार पुलिस
रेवती। हत्या, लूट, फिरौती, रंगदारी आदि दर्जनों मुकदमों में वांछित दो संगीन अपराधियों की तलाश में रेवती थाना के रामपुर दीघार में दूर के रिश्तेदार के यहां पनाह लिए जानेे की सूचना पर बिहार प्रांत के भोजपुर जिले के सीओ मनोज कुमार एवं स्थानीय एसओ सुरेश सिंह के नेतृत्व में बिहार प्रांत के छपरा एवं भोजपुर की पुलिस ने शनिवार की सुबह छापेमारी की। लेकिन आरोपी वहां नहीं मिले। अचानक करीब दो दर्जन पुलिस द्वारा की गई छापेमारी से गांव के लोग चकित थे। रेवती एसओ सुरेश सिंह ने बताया कि बिहार के विभिन्न थानों में कई संगीन मामलों में वांछित नीरज नेपाली एवं अभिषेक निवासीगण लोधीपुर थाना चांडी जिला भोजपुर, बिहार के थाना क्षेत्र के रामपुर दीघार में छिपे होने की सूचना पर बिहार पुलिस यहां आई थी। बिहार पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से रामपुर दीघार निवासी भुवनेश्वर पांडेय के यहां छापेमारी की। लेकिन वांछित वहां नहीं मिले। इस मामले में पुलिस ने भुवनेश्वर पांडेय से थाने में पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed