फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   दोहरे हत्याकांड के दो और आरोपी गिरफ्तार

दोहरे हत्याकांड के दो और आरोपी गिरफ्तार

Tue, 12 Dec 2017 11:13 PM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
दोहरे हत्याकांड के दो और आरोपी गिरफ्तार
बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के निराला नगर मुहल्ले में आठ दिसंबर की रात हुए डबल मर्डर के मामले में डीआईजी विजय भूषण व पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार द्वारा गठित टीम ने सोमवार की रात दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया। मंगलवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेजा गया। जबकि महिला समेत तीन आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके है।
विज्ञापन

मालूम हो कि शहर कोतवाली क्षेत्र के बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर पीपरपाती निवासी लीलावती चौबे पत्नी स्व. बरमेश्वर चौबे अपने मायके फेफना थाना क्षेत्र के पौहाड़ीपुर की जमीन बेचकर शहर कोतवाली क्षेत्र के निराला नगर में मकान बनाकर रहती थी। जहां शनिवार की सुबह लीलावती व गड़वार थाना क्षेत्र के धनौतीधूरा निवासी शीला उर्फ पूनम राजभर पत्नी स्व. ओमप्रकाश राजभर का शव नौ दिसंबर की सुबह मिला था। जहां मिले साक्ष्य के आधार पर विवेचना की गई तो डकैती कर हत्या का मामला प्रकाश में आया था। इस घटना में टीम ने 24 घंटे के अंदर आरोपी शहर कोतवाली क्षेत्र के घुरहु नारायण के छपरा निवासी सलीम पुत्र मो. सुलेमान, प्रेमचक उमरगंज निवासी रिजवान उर्फ विक्की पुत्र सफीउल्लाह तथा हल्दी थाना क्षेत्र के रहपुरा निवासी हेमंती उर्फ गुड़िया पत्नी स्व. मनोज सिंह को लूट के 19 तोला सोना, एक किग्रा चांदी के साथ ही 58 हजार रुपये नकदी के साथ गिरफ्तार संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया। जबकि अन्य तीन आरोपी फरार थे। जिसकी पुलिस तलाश कर रही थी। सोमवार की रात स्वाट टीम ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया। जबकि एक आरोपी अब भी फरार है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed