{"_id":"5a0f1d234f1c1b86698bc3df","slug":"191510939939-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी ने शादी से इनकार किया तो पोखरे में लगाई छलांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी ने शादी से इनकार किया तो पोखरे में लगाई छलांग
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनियर। प्रेम में साथ जीने मरने के किस्से तो बहुत सुने होेंगे, लेकिन जब प्रेम में धोखा मिले तो बात जान देने तक भी आ जाती है। ऐसा ही एक मामला शुक्रवार को मनियर कस्बे में सामने आया, जहां प्रेमी के शादी से इनकार किए जाने से दुखी युवती ने थाने के समीप एक पोखरे में छलांग लगाकर खुदकुशी की कोशिश की। लेकिन पुलिस के पहुंच जाने से उसकी जान बच गई।
बताया जाता है कि कस्बा निवासी एक युवती का प्रेम प्रसंग लगभग तीन माह से कस्बे के ही एक युवक से चल रहा था। दो दिन पहले दोनों को बांसडीह पुलिस ने पकड़ा था, तब प्रेमी की मां उन्हें छुड़ाकर लाई। प्रेमी युगल शादी पर राजी थे, प्रेमिका का आरोप था कि प्रेमी के माता पिता शादी में रोड़ा बन गए थे, जिस पर प्रेमी ने भी आखिरकार शादी से इनकार कर दिया।
शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे थाने के समीप बड़ा पोखरे में युवती ने जान गंवा देने के नीयत से छलांग लगा दी। यह देख राहगीरों ने हो हल्ला मचाया। थानाध्यक्ष के निर्देश पर एसआई ओम प्रकाश पांडेय और एसडीआरएफ टीम के होमगार्ड जिऊत प्रसाद ने पोखरे में छलांग लगाकर डूब रही युवती की जान बचाई। पूछताछ में युवती ने बताया किपूरी दास्तां बयां की। उसने बताया कि यदि उसकी प्रेमी से शादी नहीं हुई तो मरने के सिवाय और कोई रास्ता नहीं बचता है। इसके बाद पुलिस उक्त युवती द्वारा बताए गए युवक और उसके परिजनों को पकड़कर थाने लाई। जहां पंचायत हो रही थी।