{"_id":"59bc03ae4f1c1b8f688b4b8f","slug":"191505493934-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम बच्चों को सिपाही ने बेरहमी से पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मासूम बच्चों को सिपाही ने बेरहमी से पीटा
Updated Fri, 15 Sep 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैरिया। रानीगंज बाजार में शुक्रवार को दिन में लगभग 11 बजे कक्षा तीन में पढ़ने वाले चार छात्रों की बैरिया थाने पर तैनात सिपाही रामहरि मिश्र ने पिटाई कर दी। बच्चों के रोने की आवाज सुन भीड़ एकत्र हो गई। उक्त भीड़ ने किसी तरह सिपाही के चंगुल से चारों बच्चों को मुक्त कराया। बच्चों को रोते देख सहायक शिक्षक सत्येंद्र नारायण सिंह व उदय तिवारी ने पूछा तो उन्होंने बताया कि जब हम लोग हैंडपंप पर पानी पी रहे थे तो एक सिपाही आया और बाल पकड़कर पिटाई कर दिया।
शिक्षकों की मानें तो एमडीएम का भोजन करने के बाद कक्षा तीन के छात्र गुड्डू पासवान (10) पुत्र बृजबिहारी पासवान, विनय कुमार वर्मा (09) पुत्र अमर नाथ वर्मा, आशीष कुमार (09) पुत्र प्रवीण शर्मा, निहाल कुमार वर्मा (09) पुत्र शत्रुघभन वर्मा निवासी चेताछपरा पानी पीने के लिए विद्यालय के गेट के बगल में हैंडपंप पर आ गए, क्योंकि विद्यालय के हैंडपंप पर काफी भीड़ थी। इतने में उधर से गुजर रहे उक्त सिपाही को कोई बाहरी बच्चा मामा कहकर भाग गया, जिससे नाराज सिपाही ने चारों बच्चो को जमकर पीटा। घर की महिलाएं रोती हुई विद्यालय आ गई, जहां शिक्षकों ने महिलाओं को शांत कराकर घर वापस भेज दिया। प्राथमिक विद्यालय रानीगंज बाजार के कैंपस में संचालित उच्च प्राथमिक विद्यालय रानीगंज बाजार के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मेरे ही विद्यालय के एक बच्चा आकर जानकारी दिया कि एक सिपाही बच्चों को पीट रहा है तो हम लोग जब तक गए घटना घट चुकी थी।
वर्जन =
बच्चों के पिटाई की सूचना मिली है, हल्का इंचार्ज को जांच करने के लिए भेजा गया है, जांचोपरांत उचित कार्रवाई की जाएगी।
= उमेश कुमार यादव, क्षेत्राधिकारी बैरिया