{"_id":"59b2d6564f1c1bea7f8b519c","slug":"191504892502-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक नेता पर बदसलूकी का आरोप लगा धरने पर बैठा फार्मासिस्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षक नेता पर बदसलूकी का आरोप लगा धरने पर बैठा फार्मासिस्ट
Updated Fri, 08 Sep 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैरिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पर तैनात फार्मासिस्ट निर्भय नारायण शुक्ला शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा के मुख्य गेट पर अपने पूरे परिवार व सहयोगी स्वास्थ्य कर्मियों के साथ धरने पर बैठ गए। उनका आरोप है कि ड्यूटी के दौरान शिक्षक नेता सुदामा सिंह ने उनके साथ बदसलूकी की। करीब दो घंटे बाद पहुंचे बैरिया एसएचओ ने फार्मासिस्ट को समझा-बुझाकर तहरीर ली और धरना समाप्त करवाया।
तहरीर के मुताबिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा के फार्मासिस्ट निर्भय नारायण शुक्ल शुक्रवार को वार्ड में एक मरीज को पानी चढ़ा रहे थे, इसबीच दलनछपरा के शिक्षक सुदामा सिंह वार्ड में अपने भाई के साथ आए और बोले भाई के लिए दवा दो, जिससे फार्मासिस्ट ने सुदामा सिंह से कहा कि दवा वितरण काउंटर से ले लीजिए। इस बात से नाराज होकर दोनों भाई गाली गलौज करने लगे। यहां तक कि सुदामा सिंह ने अपना जूता खोलकर चला दिया। उधर, इस संबंध में शिक्षक सुदामा सिंह ने बताया कि मेरे बड़े भाई सत्यनारायण सिंह फार्मासिस्ट से दवा मांग रहे थे तो फार्मासिस्ट ने अपशब्द कहा, जिसका उन्होंने विरोध किया। तब फार्मासिस्ट ने उन्हें भी अपशब्द कहना शुरू कर दिया। इस संबंध में सीओ उमेश कुमार यादव ने बताया कि फार्मासिस्ट की तहरीर पर शिक्षक सुदामा सिंह व उनके भाई सत्यनारायण सिंह के खिलाफ मारपीट करने व सरकारी कार्य मे बाधा डालने का आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।