फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   विजिलेंस टीम ने मनियर बस स्टैंड पर की छापेमारी

विजिलेंस टीम ने मनियर बस स्टैंड पर की छापेमारी

Sun, 25 Jun 2017 11:39 PM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
विजिलेंस टीम ने मनियर बस स्टैंड पर की छापेमारी
मनियर। बिजली विभाग की विजिलेंस टीम ने शनिवार की शाम मनियर बस स्टैंड पर सघन चेकिंग की। इस दौरान दर्जनों दूकानदारों का नाम नोट किया और कुछ दूकानदारों को अपना नंबर देकर मुलाकात करने को कहा। बताया जाता है कि शनिवार की देर शाम बोलेरो से पुलिस प्रशासन के साथ विद्युत विभाग विजिलेंस की टीम द्वारा मनियर बस स्टैंड पर विद्युत चोरी के विरुद्ध में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

जिसके कारण अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। इस दौरान दर्जनों दूकानदारों के दूकान में घुसकर उनका नाम, पता और मोबाइल नंबर लिया। सूत्रों की मानें तो टीम ने दूकानदारों से फाइन भरने व कनेक्शन लेने को कहा। इसके अलावा अपना एक प्राइवेट मोबाइल नंबर भी कुछ दूकानदारों को देकर संपर्क करने को कहा। इस संबंध में थानाध्यक्ष मनियर शेर सिंह तोमर ने बताया कि कार्रवाई करने के लिए टीम द्वारा थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed