{"_id":"59a1c75e4f1c1bf45a8b4671","slug":"181503774558-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार माह बाद भी नहीं हुआ चोरी का खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार माह बाद भी नहीं हुआ चोरी का खुलासा
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के मिड्ढा गांव निवासी भोला माली के घर 26 मार्च की रात चोरों ने घर में घुसकर नगदी सहित लाखों रुपए के गहने पर हाथ साफ कर दिया था। चार माह से ऊपर हो जाने के बाद भी अभी तक पुलिस ने ना तो चोरों को गिरफ्तार किया और ना ही माल बरामद किया है। यहां तक की पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद भी अब तक एफआईआर भी दर्ज नहीं किया है। जिसे पीड़ित परिवार मायूस हैं।
मालूम हो कि फेफना थाना क्षेत्र के मिड्ढा गांव निवासी भोला माली की गांव स्थित पूर्वांचल बैंक के बगल में मौजूद नहर के पास मकान है। जहां 26 मार्च 2017 को भोला का परिवार प्रतिदिन की भांति भोजन करने के बाद सो गया था। इस बीच चोर घर के पीछे से आंगन में उतर आए। जहां चुपके से कमरे रखे नकदी सहित लाखों रुपये के गहने तथा एलईडी टीवी सहित हजारों रुपये के कीमती सामान लेकर फरार हो गए थे। लेकिन इसकी भनक पीड़ित परिवार लगने नहीं दी थी। पीड़ित परिवार को घटना की जानकारी सुबह में हुई थी। जिसकी सूचना मुकामी पुलिस को दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया था। इसके बाद पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दिया था। लेकिन पुलिस ने चोर को गिरफ्तार करना तथा माल बरामद करना तो दूर आज तक एफआईआर तक दर्ज करना मुनासिब नहीं समझा। पीड़ित की माने तो जब भी थाने पर एफआईआर की कापी लेने जाता है तो उसे एफआईआर की कापी पुलिस घर लेकर जाएगी बात कहकर लौटा दिया जाता है। जिसके बाद पीड़ित निराश व लाचार होकर घर चला आया। पीड़ित ने बताया कि अब मैं पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाऊंगा।