{"_id":"5c2e48f9bdec2256b61c28d3","slug":"171546537209-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन के समय मिट्टी भरभराकर गिरने से पांच मजदूर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध खनन के समय मिट्टी भरभराकर गिरने से पांच मजदूर घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगढ़। हल्दी थाना क्षेत्र के चौबे छपरा गंगा नदी के किनारे पर गुरुवार को अवैध मिट्टी खनन के दौरान मिट्टी भरभराकर गिरने से पांच मजदूर घायल हो गए। गंगा नदी के चौबे छपरा घाट के समीप अवैध मिट्टी खनन का कारोबार काफी दिनों चल रहा है। गुरुवार को भी खनन माफिया की ओर से मजदूर के जरिए खनन किया जा रहा था। खनन के दौरान ही मिट्टी की परत दरक कर मजदूरों पर भरभराकर गिर गई जिसमें गंगापुर निवासी बबलू पासवान (35), रिकनी छपरा निवासी साधू गोंड (36), पचरुखिया निवासी भूटेली पासवान (30), रामधनी (50) व चइत राम (30) घायल हो गए। मजदूरों के शोर मचाने पर आसपास काम रहे लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। इस बाबत सीओ उमेश कुमार ने बताया कि अवैध मिट्टी खनन व हादसे की जानकारी नहीं मिली है। इस बाबत जानकारी लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।