फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   सामान की निगरानी कर रहे युवक को पुलिस ने पीटा

सामान की निगरानी कर रहे युवक को पुलिस ने पीटा

Tue, 23 Oct 2018 12:05 AM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
सामान की निगरानी कर रहे युवक को पुलिस ने पीटा
रामगढ़। हल्दी थाना क्षेत्र के रामगढ़ ढाले पर पुलिस की पिटाई से घायल युवक के परिजन सोमवार की सुबह रामगढ़ ढाला स्थित सब्जी मंडी परिसर में धरने पर बैठ गए। परिजनों ने मांग की है कि जब तक दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर करवाई नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा। इसपर सीओ बैरिया ने सिपाही बृजेश यादव को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं, सिपाही कमलेश सिंह को थाने से संबंध कर दिया, जबकि चौकी इंचार्ज सरफराज खां को रामगढ़ चौकी से हटाकर अन्यत्र भेजने का आश्वासन दिया। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गंगापुर सोनरा टोला निवासी विनोद सोनी रामगढ़ ढाले स्थित सब्जी मंडी में रखे दुर्गा पूजा पंडाल में रविवार की रात अपने सामान की रखवाली कर रहा था। पीड़ित विनोद की माने तो गश्त कर रहे रामगढ़ पुलिस चौकी के सिपाही के साथ उसकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिससे नाराज सिपाहियों ने उसकी पिटाई कर दी। किसी तरह वह भागकर अपने को एक कटरे के कमरे में बंद कर दिया और परिजनों को फोन से सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए, जहां सिपाहियों ने उसके परिजनों को धमकी देते हुए कहा कि ज्यादा बोलोगे तो हरिजन एक्ट के में फंसा दूंगा। सोमवार की सुबह आक्रोशित परिजन हल्दी एसओ व विधायक को सूचना देने के बाद रामगढ़ ढाले पर धरना पर बैठ गए। सूचना मिलते ही सीओ बैरिया उमेश कुमार व विधायक सुरेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गये। इस दौरान परिजनों के साथ ही क्षेत्रीय लोगों ने रामगढ़ पुलिस चौकी के सिपाहियों व चौकी इंचार्ज सरफराज खान पर अवैध वसूली व जान बूझकर आम आदमी पर अपनी वर्दी का धौंस जमाने, धमकी देने का आरोप लगाया। सीओ बैरिया ने सिपाही बृजेश यादव को तत्काल लाइन हाजिर कर दिया व सिपाही कमलेश कुमार को थाने से अटैच कर दिया। वहीं चौकी इंचार्ज को अन्यत्र भेजने का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजन व ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed