{"_id":"5b27f93f4f1c1b2b428b5933","slug":"171529346367-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भृगु आश्रम स्थित एक होटल में युवक का मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भृगु आश्रम स्थित एक होटल में युवक का मिला शव
Updated Tue, 19 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। नगर के भृगु आश्रम के समीप एक होटल के कमरे में सोमवार की सुबह एक युवक का शव मिला। होटल मैनेजर की सूचना पर पहुंचे शहर कोतवाल शशिमौलि पांडेय ने सीओ सिटी हितेंद्र कृष्ण के मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़ युवक का शव बाहर निकलवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की शिनाख्त होटल के रजिस्टर में दर्ज नाम व पता के आधार पर बिहार प्रांत के आरा भोजपुर निवासी आनंद प्रकाश (40) पुत्र सुरेंद्र प्रसाद के रूप में की गई। युवक के पास से सुसाइड नोट मिला है। पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन बलिया के लिए रवाना हो गए। पुलिस के अनुसार युवक ने जहर खाकर आत्महत्या की है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के जापलिनगंज निवासी व भृगु आश्रम स्थित होटल का मैनेजर राजेश कुमार वर्मा ने पुलिस को दिए पत्रक में उल्लेख किया है कि मेरे में होटल में 17 जून 2018 को प्रात: 11.30 बजे बिहार प्रांत के आरा भोजपुर निवासी आनंद प्रकाश पुत्र स्व. सुरेंद्र प्रसाद कमरा नंबर-301 को बुक करवाया। सोमवार की सुबह प्रात: नौ बजे तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया। बावजूद कोई अंदर से आहट नहीं मिली। दरवाजे को काफी खोलने का प्रयास किया गया। लेकिन अंदर से बंद होने के कारण नहीं खुला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरा नंबर-301 का दरवाजा तोड़ युवक के शव को बाहर निकलवाया और परिजनों को सूचना दी। तत्पश्चात शव को लेकर पुलिस चली गई। इस बाबत सीओ सिटी हितेंद्र कृष्ण ने बताया कि युवक के पास से एक सुसाइड नोट मिला था। युवक ने जहर खाकर आत्महत्या किया है। जिसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।