{"_id":"5a491ef14f1c1b8e698c4b91","slug":"171514741489-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की घटना में खुद ही फंस गया मुनीब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट की घटना में खुद ही फंस गया मुनीब
Updated Sun, 31 Dec 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेजुरी। थाना क्षेत्र के पटपर पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पर बाइक सवार बदमाशाें द्वारा लूट लिए जाने की झूठी घटना गढ़ने वाले मुनीम से ही तलाशी में पुलिस ने लूट की रकम बरामद कर ली। रुपया छुपाने के बहाने से एक किराने की दुकान के शौचालय में घुसे मुनीम के कपड़े से पुलिस ने उक्त बरामदगी की। पुलिस का मानना है कि लूट की झूठी वारदात दिखा कर मुनीम सारा धन हड़प करना चाहता था।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गुदरी बाजार निवासी मुनीम शेख सलाउद्दीन सिकंदरपुर क्षेत्र से लहसुन व प्याज का डेढ़ लाख रुपया वसूली कर बाइक से जिला मुख्यालय आ रहा था। खेजुरी थाना क्षेत्र के पटपर पेट्रोल पंप से कुछ दूर पर पहुंच कर उसने पुलिस को बदमाशों द्वारा ओवरटेकर उसे लूटने की बात बताई। खेजुरी थानाध्श्क्ष रामरतन सिंह इसकी सूचना सिकंदरपुर सीओ टीएन दूबे को दे दी। घटनास्थल पर सीओ सिकंदरपुर भी पहुंच गए। इसके बाद मुनीम से पूछताछ करने के बाद पुलिस बदमाशों के भागने के बारे में जानकारी लेते हुए उसे गाड़ी में बैठाकर सिकंदरपुर उन व्यापारियों के यहां से पैसा लेने की बात कहीं गई थी। वहंा पहुंचे। उसी में से एक व्यापारी अब्बास के किराना स्टोर पर मुनीम शौच की बात कहकर पैसा छिपाने की नीयत से शौचालय में चला गया। पुलिस को पहले से ही मुनीम पर शक था। पुलिस ने उसके उतारे गए कपड़े की छानबीन की तो उसमें से लूट के पैसे बरामद हो गए।
सीओ सिकंदरपुर टीएन दूबे ने बताया कि आरोपी मुनीम को खेजुरी थाने लाया गया। उससे पूछताछ चल रही है। पैसा गिनने का काम किया जा रहा है। इसके बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।