फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   बीडीओ ने लेखाकार से मांगा स्पष्टीकरण

बीडीओ ने लेखाकार से मांगा स्पष्टीकरण

Sat, 21 Oct 2017 11:10 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
बीडीओ ने लेखाकार से मांगा स्पष्टीकरण
बलिया। बिना सूचना के लगातार 12 दिनों से गायब चल रहे सोहांव ब्लाक के नरेगा के लेखाकार सुफियान अली पुत्र साबिर शेख निवासी परमांदापुर के खिलाफ बीडीओ कृष्णानंद उपाध्याय ने डीसी नरेगा को पत्र भेज कार्रवाई करने की संस्तुति दी है। इसके पूर्व बीडीओ ने लेखाकार से स्पष्टीकरण मांगा था, लेकिन कोई जवाब न मिलने की दशा में सोहांव ब्लाक के बीडीओ द्वारा यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

गौरतलव हो कि वरिष्ठ समाजसेवी मिंटू खान द्वारा कुछ दिन पूर्व बीडीओ से लगायत सीडीओ से शिकायत की गई थी कि सूफियान जो कि सोहांव ब्लाक में नरेगा विभाग में लेखाकार के पद पर तैनात है। उनके द्वारा एक भी दिन काम पर नहीं जाया जाता है। संविदा कर्मी होने के बावजूद लेखाकार द्वारा अवैध तरीके से ठेकेदारी तो कभी टीडी कालेज में छात्र राजनीति में सक्रिय दिखाई पड़ते हैं। ऐसे में सरकारी कामकाज तो प्रभावित हो ही रहा है। साथ ही बिना काम उसे वेतन भी दिया जा रहा। का उनको दाम भी मिल रहा है, जो सरासर गलत है। इन्हीं पत्रों को संज्ञान में लेते हुए बीडीओ ने कुछ दिन पूर्व सूफियान से स्पष्टीकरण मांगा था कि वह बिना बताए क्यों गायब है। लेकिन लेखाकार द्वारा अपनी ऊंची पहुंच की धौंस जमाकर स्पष्टीकरण नहीं दिया गया था। जिस पर नाराज बीडीओ ने डीसी मनरेगा को पत्र लिख कार्रवाई की संस्तुति दी।
विज्ञापन


कोट
नरेगा के लेखाकार सूफियान बिना सूचना के लगातार 12 दिनों से गायब चल रहे थे, इसके पहले भी अक्सर बिना सूचना के गायब हो जाते थे, मेरे द्वारा उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा गया था, लेकिन कोई जवाब न मिलने पर कार्रवाई करने के लिए डीसी मनरेगा को मेरे द्वारा पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्णानंद उपाध्याय, बीडीओ सोहांव ब्लाक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed