{"_id":"596653f64f1c1bab118b473e","slug":"171499878390-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थानों की हर गतिविधि पर होगी एसपी की सीधी नजर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थानों की हर गतिविधि पर होगी एसपी की सीधी नजर
Updated Wed, 12 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
बलिया। जनपद में कुल 21 थाने हैं। जिसमें सभी थानों में सीसीटीवी कैमरा लगा दिया गया है। केवल गड़वार थाने में अभी सीसी टीवी कैमरा किसी कारण से नहीं लगाया जा सका है। इसके लगने से थाने में पहुंचने वाले दलाल एवं थाने में हो रही अवैध वसूली पर अकुंश लगेगा। इसकी मानीटरिंग पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं किया जाएगा।
जनपद में अपराध, लूट, छिनैती, हत्या, बलात्कार, थाने में हो रही अवैध वसूली, थाने में दलालों का आवागमन आदि पर अंकुश लगाने के लिए शासन ने जिले के सभी थानों में सीसीटीवी कैमरा लगाया। जिसमें गड़वार थाने को छोड़कर बैरिया, बांसडीह, भीमपुरा, चितबड़ागांव, दोकटी, दुबहर, फेफना, खेजुरी, मनियर, नगरा, नरहीं, पकड़ी, रसड़ा, रेवती, सहतवार, सिकंदरपुर, सुखपुरा, उभाव, हल्दी एवं कोतवाली में सीसीटीवी कैमरा स्थापित किया गया है। इसमें दो प्रकार के कैमरे लगाए गए हैं। जिसमें बुलेट कैमरा कार्यालय तथा डोम कैमरा थाने के मुख्यगेट पर लगाया गया है। ताकि थाने में आने-जाने वाले लोगों पर पैनी नजर रखी जा सके । इसके अलावा थाने में हो रही अवैध वसूली पर ही अंकुश लगाया जा सके । इसकी मॉनीटरिंग कार्यालय से स्वयं पुलिस अधीक्षक द्वारा किया जाएगा।