{"_id":"596269c34f1c1b6c4e8b4637","slug":"171499621827-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों में लटके हाईटेंशन तार दे रहे हादसे का दावत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेतों में लटके हाईटेंशन तार दे रहे हादसे का दावत
Updated Sun, 09 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयप्रकाश नगर। क्षेत्र के कई गांव के खेतों में वर्षों से बिजली के हाईटेंशन तार लटके हुए हैं जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। किसानों की ओर से बार-बार शिकायत के बावजूद इसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है।
क्षेत्र के टोला फकरू राय गांव के पूरब दियारे में स्थित सरकारी नलकूप पर जाने वाला हाईटेंशन तार गांव के ही रूद्र देव कुंवर, गौरीशंकर पाण्डेय, सुभाष सिंह, सत्यदेव कुंवर आदि के खेतों में जमीन से पांच से सात फुट तक सालों से लटका हुआ है। खेतों को जोतने के लिए किसानों को बांस आदि के सहारे तारों को उठाना पड़ता है। इसी तरह सोनबरसा ताल में स्थित सरकारी नलकूप से दलनछपरा इंटर कालेज को जाने वाला हाईटेंशन तार भगवानपुर निवासी सुदामा यादव, जगदीश यादव, मनजी यादव, परमेश्वर यादव, भरत यादव, राजकुमार यादव आदि के चार से आठ फुट तक नीचे है जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की संभावना रहती है। एनएच 31 पर चांददियर गांव के पास बने गेट के बगल में हाईटेंशन तार जिस पोल से जा रहा है उस पोल को किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से महीनों पहले टूट गया। लेकिन इसी पोल के सहारे सप्लाई चल रही है। इस बाबत ग्रामीणों ने कई बार विभागीय अधिकारियों से गुहार लगाई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।