{"_id":"5953ec2c4f1c1b37108b4830","slug":"171498672172-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की जद में आने से वृद्ध की मौत, युवक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की जद में आने से वृद्ध की मौत, युवक घायल
Updated Wed, 28 Jun 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। रसड़ा-नगरा मार्ग स्थित राघोपुर पेट्रोल पंप के समीप बुधवार की सुबह ट्रक के चपेट में आने से एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल युवक को सीएचसी रसड़ा पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, ट्रक चालक ट्रक लेकर भागने में सफल रहा।
मऊ जनपद के थाना मधुबन के धर्मपुर लल्लापुरा गांव निवासी लाल बिहारी (60) बगल गांव सीसवा कारखाना गांव निवासी दिल्लू (17) पुत्र रामवरन पाल के साथ बाइक से बुधवार की सुबह रसड़ा किसी विद्यालय में इंटरव्यू देने के लिए आ रहा था। जैसे ही वह राघोपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा कि रसड़ा की तरफ से तेजगति से जा रही ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिसमें वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के नाती अभिषेक के तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई।
अनियंत्रित टेम्पो पलटा, चालक समेत दो घायल
बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सिंघई चट्टी पर बुधवार की सुबह टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें चालक सहित एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को सीएससी पहुंचाया। जहां दोनों की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। कोतवाली क्षेत्र खड़सड़ा गांव निवासी नन्हक वाराणसी जाने के लिए टेंपू से रसड़ा रेलवे स्टेशन जा रहा था। जैसे ही सिंघई चट्टी चौराहे पर पहुंचा कि टैंपो घुमाते समय अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें बिहार जनपद के बक्सर थाना निवासी व चालक सोनू पासवान (30) और रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के खड़सड़ा गांव निवासी नन्हक (58) गंभीर रूप से घायल हो गया।