फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   17 lakh ki sharab pakadi

17 लाख की गोवा ब्रांड शराब पुलिस ने पकड़ा

Mon, 05 Sep 2016 08:17 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Mon, 05 Sep 2016 08:17 PM IST
विज्ञापन
17 lakh ki sharab pakadi
सुखपुरा थाना क्षेत्र के नगरी स्थित फार्म हाउस से पुलिस द्वारा पकड़ा गया शराब लदा ट्रक।
गोवा ब्रांड निर्मित एक ट्रक अंग्रेजी शराब सीओ सिटी केसी सिंह के नेतृत्व में एसओजी टीम ने सोमवार को सुखपुरा थाना क्षेत्र के नगरी गांव स्थित समर बहादुर सिंह उर्फ बब्लू पुत्र धूपनारायण सिंह के फार्म से बरामद किया। बरामद शराब की कीमत करीब 17 लाख रुपये बताई जा रही है। इस संबंध में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। 
विज्ञापन



पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि गोवा ब्रांड निर्मित 480 पेटी अंग्रेजी शराब एक ट्रक पर लादकर नगरी स्थित बब्लू सिंह के फार्म हाउस में जा रही है, जिसके बाद एसओजी प्रभारी सुशील कुमार शुक्ला अपने हमराहियों के साथ सीओ सिटी के नेतृत्व में फार्म हाउस पहुंचे, जहां फार्म हाउस को चारो ओर से घेर कर अंदर प्रवेश किया।
विज्ञापन


फार्म हाउस के अंदर एक ट्रक दिखी। जिसकी जांच की गई तो उसमें वाटर फिल्टर की मशीन ट्रक के मुंह पर लगाई गई थी। जब वाटर फिल्टर मशीन को खोला गया तो उसके अंदर से 480 पेटी गोवा ब्रांड निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने सुखपुरा थाना क्षेत्र के तपनी निवासी अखिलेश कुमार यादव पुत्र परमात्मा यादव, शहर कोतवाली के परमंदापुर निवासीमो. एहसान पुत्र फैय्याज अहमद, सुखपुरा थाना क्षेत्र के नोनिया छपरा निवासी शिवदयाल यादव पुत्र काशी नाथ यादव को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। जबकि शराब मालिक व सुखपुरा थाना क्षेत्र के नगरी गांव निवासी संजय गिरि पुत्र गुट्टूर गिरि समेत चार भागने में सफल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed