{"_id":"5c5328b8bdec224c974d0681","slug":"161548953784-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर माह 50 हजार लीटर केरोसिन चढ़ जाता है कालाबाजारी की भेंट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हर माह 50 हजार लीटर केरोसिन चढ़ जाता है कालाबाजारी की भेंट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैरिया। तहसील क्षेत्र में केरोसिन की कालाबाजारी जमकर हो रही है। यह मामला चार दिन पहले तब खुला जब पूर्ति निरीक्षक श्यामनाथ ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। एक अनुमान के मुताबिक हर माह करीब 50 हजार लीटर केरोसिन की कालाबाजारी होती है। लोगों का कहना है कि यह खेल पूरे तहसील क्षेत्र में चल रहा है और पूर्ति विभाग आंखें मूंदे है।
बैरिया विधानसभा क्षेत्र में 216 सरकारी सस्ते-गल्ले दुकानों पर कुल एक लाख चार हजार 844 अंत्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारक हैं। वर्तमान में जिला प्रशासन की ओर से अंत्योदय कार्डधारकों में प्रति कार्ड तीन लीटर व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों में प्रति कार्ड दो लीटर मिट्टी केरोसिन दी जाती है। लेकिन कोटेदार अंत्योदय कार्डधारकों को दो लीटर व पात्रगृहस्थी कार्डधारकों को एक से डेढ़ लीटर ही केरोसिन देते हैं। कार्डधारकों से निर्धारित मूल्य से अधिक धन भी लिया जाता है। कोटे की दुकान पर 32 रुपये जबकि कालाबजारी करने पर 45 से 46 रुपये लीटर केरोसिन बेची जा रही। चार दिन पहले इसका खुलासा तब हुआ जब भाजपा कार्यकर्ताओं ने पांच लोगों को सरकारी केरोसिन के साथ पकड़ा।
इस बाबत एसडीएम लालबाबू दुबे का कहना है कि केरोसिन के आवंटन से लेकर वितरण तक जांच कराई जाएगी। यह कार्य पुलिस के साथ ही पूर्ति विभाग द्वारा किया जाएगा। जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।