{"_id":"5bccc352bdec22696633562b","slug":"161540146002-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में 14 के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट में 14 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Updated Sun, 21 Oct 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैरिया। कस्बा स्थित मैनेजर सिंह की मूर्ति के सामने तिराहे पर शनिवार को देरशाम हुई हवाई फायरिंग व मारपीट में पुलिस ने एक पक्ष से पंकज उपाध्याय निखिल की तहरीर पर प्रशांत उपाध्याय समेत 14 नामजद के खिलाफ मुकदमा किया है। जबकि दूसरे पक्ष से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। प्रशांत उपाध्याय बीएचयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती है। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली ने घटना का जायजा लिया और उनके निर्देश पर पंकज उपाध्याय निखिल के पिता रामनाथ उपाध्याय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
सोनबरसा गांव निवासी प्रशांत उपाध्याय व पंकज उपाध्याय निखिल के बीच डेढ़ माह पूर्व जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। बैरिया पुलिस ने उस समय मुकदमा भी दर्ज किया था। उस समय की रार ने शनिवार की शाम को खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। कस्बा स्थित तिराहे पर पिस्टल से हवाई फायरिंग की गई। चाकूबाजी भी हुई। रविवार को सोनबरसा निवासी पंकज कुमार उपाध्याय निखिल ने तहरीर दिया कि वे शनिवार की शाम बाजार गये थे। उस समय प्रशांत के ललकारने पर धीरेंद्र प्रताप सिंह बड़क ने गोली चला दिया। जिससे वे बच गए। इसके कुछ देर बाद ही प्रशांत उपाध्याय समेत 14 लोगों ने उनके चचेरे भाई हरेराम उपाध्याय को हॉकी, डंडा व ईंट-पत्थर से मारपीट कर घायल कर दिया ।
इनसेट.....
बैरिया इंस्पेक्टर जिम्मेदार : विधायक
बैरिया। कस्बा स्थित तिराहे पर हुई मारपीट व हवाई फायरिंग के मामले में बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने पुलिस पर ही सवाल उठाया। कहा कि पूरे वारदात के लिए बैरिया इंस्पेक्टर जिम्मेदार हैं। दोषी को हटाने के लिए पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया जाएगा। विधायक ने कहा कि पुलिस हत्या के प्रयास के मुलजिम को थाने में बैठा कर चाय नहीं पिलाती तो ऐसी घटना नहीं होती।
विज्ञापन
वर्जन =
अभी एक पक्ष की तहरीर पर एफआईआर दर्ज है। दूसरे पक्ष की तहरीर मिलते ही एफआईआर दर्ज होगी और दोषियों को जेल भेजा जाएगा। घटना की सच्चाई सीसीटीवी कैमरे में कैद है। उसे भी खंगाला जा रहा है।
= उमेेश कुमार
सीओ, बैरिया