फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   पीएम, सीएम विधायक पर अभद्र टिप्पणी

पीएम, सीएम विधायक पर अभद्र टिप्पणी

Fri, 16 Mar 2018 11:04 PM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
पीएम, सीएम विधायक पर अभद्र टिप्पणी
भीमपुरा। सोशल साइट पर योगी, मोदी व विधायक के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पुलिस आरोपी को हिरासत कर पूछताछ कर रही है। हालांकि इस मामले में विधायक की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

बता दें कि जजौली गांव में 8 मार्च की रात रेशमी देवी को जिंदा जलाने के मामले में आरोपित लोगों को राजनीतिक रंग देखकर गलत फंसाने के मामले में बेल्थरारोड विधायक धनंजय कनौजिया ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। ताकि मृतक रेशमी देवी हत्याकांड का सही खुलासा हो सके। यही पत्र सोशल मीडिया व फेसबुक पर वायरल हो रहा था। थाना क्षेत्र के रूपवघार भगवानपुर निवासी राम भरत के फेसबुक से गुरुवार को योगी मोदी सहित विधायक धनंजय कनौजिया के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर दी गई। इस मामले की जानकारी कार्यकर्तायों ने पुलिस अधीक्षक को सूचना दी। जिस पर पुलिस रामभरत के न मिलने पर उनके भाई राम नक्षत्र को पूछताछ के लिए थाने ले आई। अभद्र टिप्पणी करने में आरोपी राम भरत शुक्रवार को थाने पहुंच गया। इस मामले में राम भरत ने बताया कि उसके मोबाइल से किसी दूसरे व्यक्ति ने अभद्र टिप्पणी कर दी है, जिसकी जानकारी होने के बाद उसी फेसबुक पर विधायक से माफी भी मांगा हूँ। इस संबंध में एसपी अनिल कुमार ने बताया कि विधायक की तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed