फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   पांच पर हत्या के प्रयास का मुकदमा

पांच पर हत्या के प्रयास का मुकदमा

Thu, 06 Jun 2019 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
पांच पर हत्या के प्रयास का मुकदमा
बैरिया। बाजार में बुधवार की देर शाम युवक को गोली मारने के मामले में घायल सूर्यकमल पांडेय पुत्र राजनारायन पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बाजार के भीड़ वाले क्षेत्र में गोली चलने की घटना से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

बैरिया के एसएचओ ने बताया कि भूमि विवाद में सूर्यकमल पांडेय पर गोली चलाई गई थी जिससे वह घायल हो गया। बताया कि घायल की तहरीर पर बैरिया निवासी बलवीर सिंह उर्फ जलेसर सिंह, मणिराम सिंह, अमित वर्मा व दो अज्ञात के विरुद्ध हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। उधर, इस घटना को लेकर बाजार के लोगों में दहशत है और लोग कानून व्यवस्था पर सवाल भी उठा रहे हैं। इस बाबत क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार ने कहा कि मामले में मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed