फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   चूल्हे की चिंगारी से लगी आग में 14 परिवारों के आशियाने राख

चूल्हे की चिंगारी से लगी आग में 14 परिवारों के आशियाने राख

Sat, 01 Jun 2019 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
चूल्हे की चिंगारी से लगी आग में 14 परिवारों के आशियाने राख
चूल्हे की चिंगारी से लगी आग में 14 परिवारों के आशियाने राख - फोटो : amar ujala
बैरिया। क्षेत्र के इब्राहिमाबाद गांव की दलित बस्ती में शनिवार की सुबह चूल्हे की चिंगारी से लगी आग से 14 लोगों की 20 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। इस घटना में गृहस्थी के सामान, नकदी व जेवरात आदि नष्ट हो गए। वहीं, दो बकरियां जलकर मर गईं।
विज्ञापन

इब्राहिमाबाद निवासी श्रीभगवान राम के घर शनिवार की सुबह दस बजे खाना बन रहा था। इसी दौरान चूल्हे की चिंगारी से उनके मड़हे में आग लग गई। कुछ ही समय में आसपास की झोपड़ियां भी आग की जद में आ गईं। इसकी सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों ने घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया लेकिन तबतक काफी नुकसान हो चुका था। अगलगी में संतोष राम, फकड़ राम, उतीम राम, मनोज राम, बब्बन राम, राजदेव राम, रासमुनि देवी, कृष्ण कुमार राम, सुरेंद्र यादव, छोटक, दीपक व कुमार राम की झोपड़ी व मड़हे राख हो गई। बब्बन राम की दो बकरियां जल मरीं। उधर, एक जून को ही कृष्ण कुमार राम की बेटी का तिलक जाना था जिसके लिए खरीदा गया सभी सामान आग की भेंट चढ़ गया। मौके पर पहुंचे लेखपाल राजाराम सिंह ने नुकसान का जायजा लिया व सरकारी सहायता के लिए पीड़ितों की सूची उपजिलाधिकारी को भेज दिया।
विज्ञापन

अग्निपीड़ितों को उपलब्ध कराया भोजन : बैरिया। आग की सूचना पर मौके पर पहुंचे विधायक सुरेंद्र सिंह ने अपने घर से तिरपाल मंगाकर अग्निपीड़ितों को उपलब्ध कराया ताकि वे धूप से परिवार का बचाव कर सकें। अग्निपीड़ित परिवारों के लिए पका-पकाया भोजन की व्यवस्था की। विधायक ने कहा कि जब तक पीड़ितों को सरकारी सहायता नहीं मिल जाती, तब तक उनके उन्हें पका पकाया भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। कहा कि रविवार को अग्निपीड़ितों में बर्तन व कपडे़ भी वितरित किए जाएंगे। उन्होंने तहसील प्रशासन से अग्निपीड़ितों को तुरंत सरकारी सहायता प्रदान करने का आग्रह किया। एसएचओ एसी तिवारी ने खुद के पैसे से अग्निपीड़ितों में साड़ी, कपड़ा, खाद्यान्न आदि वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed