{"_id":"5c5328c2bdec227365148f89","slug":"151548953794-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता जली, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता जली, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमपुरा। थाना क्षेत्र के कुशहा ब्राह्मण गांव में एक नवविवाहिता बुधवार की रात गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे इलाज के लिए मऊ सदर ले गए जहां पर चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी होने पर विवाहिता के पिता ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
उभांव थाना क्षेत्र के सिसयंड़ कला निवासी राधा कृष्ण यादव की पुत्री खुशबू (21) की शादी भीमपुरा थाना क्षेत्र के कुशहा ब्राह्मण निवासी देवेंद्र यादव के पुत्र जितेंद्र यादव से 20 मई 2017 को हिंदू रीतिरिवाज से हुई थी। बुधवार की रात खुशबू किसी तरह गंभीर रूप से झुलस गई। जिसके बाद विवाहिता के ससुर देवेंद्र ने इस घटना की सूचना लड़की के पिता को दी, और उसे इलाज के लिए मऊ सदर ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने विवाहिता की स्थिति गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही खुशबू ने दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
लड़की के पिता ने आरोप लगाया है कि मेरी लड़की से ससुराल वाले चार पहिया गाड़ी की मांग करते थे। जिसकी सूचना मेरी बेटी मुझे फोन से दिया, जिसके बाद मैं अपने बेटी के ससुराल पहुंच कर दहेज पूरा न कर पाने की असमर्थता जताई लेकिन वे लोग नही माने। इसी बात को लेकर मेरी बेटी के ऊपर मिट्टी का तेल उडे़लकर जला दिए हैं। इस मामले में लड़की के पिता राधा कृष्ण यादव ने पति जितेंद्र यादव, सास विमला देवी, ससुर देवेंद्र यादव, देवर अश्वनी यादव के खिलाफ दहेज हत्या का तहरीर दिया है। जिस पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लड़की के सास व ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।