फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   अंशु का हत्यारा निकला चचेरा भाई

अंशु का हत्यारा निकला चचेरा भाई

Sat, 10 Nov 2018 10:25 PM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
अंशु का हत्यारा निकला चचेरा भाई
चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के सवन नहर पुलिया से 100 मीटर दूरी पर एक खेत में मिले नौ वर्षीय बालक के शव मिलने के मामले में पुलिस ने खुलासा किया। अप्राकृतिक दुष्कर्म के बाद चचेरे भाई ने ही गला दबाकर उसे मार डाला। बालक की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने इसकी जांच पड़ताल की, जिसमें बालक से अप्राकृतिक दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी मरने वाले बच्चे का चेचेरा भाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बालक के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म कर हत्या करने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

नगरा एसओ रामनरेश तिवारी ने बताया कि गड़वार थाना क्षेत्र के सवन नहर पुलिया के पास से बरामद बालक के शव की शिनाख्त होने के मामले की जांच पड़ताल की गई। शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अप्राकृतिक दुष्कर्म कर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। इस मामले में मृतक के चचेरे भाई मोहन शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि सात नवंबर की शाम लक्ष्मी पूजा दिखाने की बात कहकर घर से साइकिल द्वारा लेकर वह बालक को आया था। उसके बाद उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने बताया कि बालक ने घटना के बारे में घर वालों को बताने की बात कहने लगा। जिस पर उसने गला दबाकर हत्या कर दी और उसके शव को गड़वार थाना क्षेत्र के सवन नहर पुलिया के किनारे स्थित धान के खेत में रखकर पुआल से ढक दिया। जब बालक घर नहीं पहुंचा तो उसके पिता के तहरीर पर सात नवंबर को ही धारा 363 का मुकदमा पंजीकृत थाने में दर्ज किया गया। इसके बाद अगले सुबह बालक का शव मिला। शव मिलने के बाद उसकी शिनाख्त हुई। इस मामले में जांच पड़ताल के बाद आरोपी का सुराग लगा और उसे शुक्रवार को दबोच लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed