{"_id":"5bb5142b867a557fff7313db","slug":"151538593835-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ौएटीएम का पिन पूछकर खाते से निकाले 51000","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ौएटीएम का पिन पूछकर खाते से निकाले 51000
Updated Thu, 04 Oct 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र के टंडवा गांव में बुधवार को एटीएम का पिन कोड पूछकर 51 हजार रुपया निकाल लिए। जिसके बाद पीड़ित ने कोतवाली में अज्ञात के विरुद्घ तहरीर दिया है। तहरीर के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है।
थाना क्षेत्र के टंडवा गांव निवासी सेवानिवृत्त रेलवेकर्मी लक्ष्मण चौबे के मोबाइल पर रविवार को फोन आया कि मैं स्टेट बैंक से बोल रहा हूं। आपका एटीएम कार्ड बंद हो चुका है। कार्ड को रिनवल करना है। कृपया अपना पुराने एटीएम का कोड बताइये। जिस पर पीड़ित ने बताया कि पिछले माह पैसा एटीएम से निकला था तो वह चालू था। इसके बाद हैकर ने बताया कि दो दिन पहले बंद हुआ है। शीघ्र कोड बतलाइये, ताकि आपका एटीएम फिर से चालू कर दिया जाय। तत्पश्चात पीड़ित ने एटीएम कोड बता दिया। कोड बताने के पंद्रह मिनट के अंदर ही करीब चार बार में 51 हजार रुपये निकलने का मेसेज पीड़ित के मोबाइल पर आ गया। पीड़ित अभी मोबाइल पर मेसेज देख ही रहा था कि फिर फोन आया कि मोबाइल का मैसेज तत्काल डिलीट कर दीजिए। शंका होने पर पीड़ित ने मंगलवार को बैंक में बैलेंस चेक करवाया तो पता चला कि रविवार को ही 51 हजार रुपये निकाल लिया गया है। यह सुन उनके होश उड़ गए। इसके बाद परिजन बुधवार को कोतवाली पहुंच अज्ञात के विरुद्घ तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट आ गई।