फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   बारात में डांस करने को लेकर दो पक्ष भिड़े

बारात में डांस करने को लेकर दो पक्ष भिड़े

Sat, 09 Dec 2017 10:57 PM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
बारात में डांस करने को लेकर दो पक्ष भिड़े
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के भुइली गांव में शुक्रवार को दो घरों में अलग- अलग बारात आई थी। बारात में डांस करने को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

भुइली गांव में शुक्रवार की रात राजनरायन पांडेय के घर दुबहर थाना क्षेत्र के शिवपुर दियर नई बस्ती निवासी राधेश्याम तिवारी के घर से बारात आई थी। जबकि मनोज कुमार पांडेय के घर बिहार के छपरा जनपद के नगवां निवासी मननंजय कुमार के घर से बारात आई थी। दोनों बारातियों का जनवासा प्राथमिक विद्यालय भुइली के प्रांगण था। एक जनवासे में आर्केस्ट्रा का प्रोग्राम चल रहा था तो दूसरे में प्रोजेक्टर पर सिनेमा चल रहा था। इसी दौरान दूसरे बाराती में शामिल नशे में धुत कुछ युवकों ने आर्केस्ट्रा में डांसरों के साथ डांस करने की जिद करने लगे। थोड़े ही देर में मारपीट शुरू हो गई। जिससे भगदड़ मच गई। बाराती इधर उधर भागने लगे। कई लग्जरी वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। जबकि भुइली गांव निवासी लालसाहब राय (42), गोलू पांडेय (22) एवं दीपक राय (24) घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, मारपीट के बाद सभी बाराती भाग कर रातभर दूसरे गांव में शरण लिए थे। उधर बवाल के बाद दोनों पक्ष के वर -वधू का मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed