{"_id":"59d53c524f1c1bd8538b5c53","slug":"151507146834-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूछताछ के नाम पर तीन दिन तक थाने में बैठाई रही पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूछताछ के नाम पर तीन दिन तक थाने में बैठाई रही पुलिस
Updated Thu, 05 Oct 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बलिया। एक मामले में फेफना पुलिस की कार्रवाई सवालों के घेरे में आ गई है। पूछताछ के नाम पर क्षेत्र के एक व्यक्ति को तीन दिन तक थाने में बैठाए रखा। संबंधित व्यक्ति बार-बार गुहार लगाता रहा कि किसी मामले में यदि वह वास्तव में दोषी है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। पीड़ित व्यक्ति बैकुंठपुर निवासी महेश राम ने पुलिस अधीक्षक को संबोधित पत्रक सीओ सदर को देकर न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित ने बताया कि गांव के दो लोग 29 सितंबर को थाने पर गए और उसके विरूद्ध शिकायती पत्र दिया। तत्पश्चात थाने के सिपाही घर आए और मुझे थाने लेकर चले आए, जहां एक अक्तूबर तक मुझे रखा गया। इसके बाद सादे स्टाम्प पेपर पर दारोगा व सिपाही ने एक लाख 53 हजार रुपये देने की बात लिखकर जबरिया हस्ताक्षर करवाया और उसकी बाइक गांव के ही राजबहादुर को दे दिया। पीड़ित ने जांचकर न्याय की गुहार लगाई। इस बाबत सदर सीओ मो. नसीम ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी, जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।