फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   खिड़की की जाली तोड़ का सामान उड़ाया

खिड़की की जाली तोड़ का सामान उड़ाया

Tue, 26 Sep 2017 11:15 PM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
खिड़की की जाली तोड़ का सामान उड़ाया
रसड़ा। कोतवाली क्षेत्र के कामसीपुर गांव में सोमवार की रात में चोरों ने खिड़की की जाली तोड़ घर में घुसकर 60 हजार रुपये समेत दो लाख रुपयों के गहनों बर्तन एवं अन्य सामानों पर हाथ साफ किया। घर से आधे किलोमीटर की दूरी पर टूटे हुए बक्से एवं अटैची मिले। पीड़ित की सूचना पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि ऋषि देव यादव के परिजन बहू अंशु यादव, पत्नी विक्की यादव एवं उनके पुत्र प्रमोद यादव खाना खाकर छत पर सोए हुए थे। जबकि ऋषि देव यादव एवं उनकी धर्मपत्नी डेरा पर सोने गये हुए थे। रात्रि में चोरों ने जंगले का जाली तोड़कर घर के अंदर प्रवेश कर छत का सीढ़ी बंद कर दिया। आराम से चोरों ने तीन कमरों में रखे 10 अटैची एवम बक्सा को उठा लिया। जाते-जाते चोरों ने घर का बाहर से दरवाजा भी बंद कर दिया। भोर में प्रमोद दौड़ने के लिए उठा तो देखा कि बाहर से दरवाजा बंद है तथा कमरों के दरवाजे खुले हुए हैं और सामान गायब है। सूचना पर ऋषिदेव यादव एवम धर्मपत्नी ने आकर बाहर से दरवाजा खोला। देखा की कोठरी में रखें 10 अटैची बक्से सहित अन्य समान गायब है तो परिजनों के होश ही उड़ गए। जिसमें मोटर साइकिल खरीदने के लिए रखे 60 हजार रुपये और 2 लाख रुपये के गहने एवं फूल के बर्तन के साथ साथ कीमती साड़ियां एवं अन्य समान गायब थे। खोजबीन करने के बाद नगहर मौजा के नेटुवा बाबा के स्थान पर अटैचिया एवं टूटे हुए बक्से पड़े थे। जबकि कीमती सामान गायब थे। ऋषिदेव यादव की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed