फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   रोडवेज बस ने युवक को रौंदा

रोडवेज बस ने युवक को रौंदा

Tue, 25 Dec 2018 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस ने युवक को रौंदा
हल्दी। थाना क्षेत्र के अगरौली दोपही चट्टी के समीप रोडवेज बस की जद में आने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच को जाम कर दिया। जिससे सड़क की दोनों तरफ जाम लग गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीणों की मांग है कि उच्चाधिकारियों के आने के बाद ही शव जाएगा।
विज्ञापन

हल्दी थाना क्षेत्र के नीरूपुर गांव निवासी आनंद राम (25) पुत्र मथुरा राम अपने एक साथी के साथ ओझवलिया बाजार करने मोटर सायकल से जा रहा था। अभी जैसे ही सुभन ब्रह्मबाबा के स्थान तक ही पहुंचा था कि बलिया से बैरिया की तरफ जा रही रोडवेज बस की जद में आ गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया। दोपही, नीरूपुर, चैन छपरा आदि गांव के सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और जाम लगा दिया। आनंद कोलकाता में प्राइवेट नौकरी करता था, उसका एक वर्षीय पुत्र है। मंगलवार को ही उसे कोलकाता के लिए रवाना होना था। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed