{"_id":"5be70d77bdec22699a73a19b","slug":"141541868919-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगलगी में नगदी समेत लाखों रुपये मूल्य के रुई व कपड़े जले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अगलगी में नगदी समेत लाखों रुपये मूल्य के रुई व कपड़े जले
Updated Sat, 10 Nov 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
रेवती। नगर के बस स्टैंड स्थित रुई एवं कपड़ा की दुकान में शुक्रवार को देरशाम अज्ञात कारण से आग लग गई। नगदी सहित रुई कपड़े जल गए। नगर पंचायत के टैंकर के निरंतर पानी ढुलाई की सहायता से डेढ़ घंटे के अथक प्रयास के बाद किसी प्रकार विकराल आग पर काबू पाया जा सका। सूचना के डेढ़ घंटा बाद पहुंचे अग्निशमन दस्ता को बैरंग लौटना पड़ा।
कस्बा में स्थित बस स्टैंड पर मुनिछपरा निवासी मु. सलीम की किराए पर ली गई रूई की दुकान है। दुकान में रजाई, गद्दा, तकिया आदि के कपड़े एवं इनके खोल की बिक्री तथा रुई धुनाई के बाद रजाई गद्दा आदि तैयार कर बेचने की व्यवस्था है। रोज की तरह दुकानदार सलीम शाम को दुकान बंद कर अपने गांव चले गए। सलीम के मुताबिक वे घर पहुंचे ही थे कि उनके पास फोन आया कि उनकी दुकान में आग लगी है। बताया कि वह तुरंत वापस लौटा और दुकान पर पहुंचा तो दुकान में विकराल आग देख उनके होश उड़ गए। उधर, आग बुझाने के लिए अफरा तफरी मची थी। सूचना पर ईओ मृदुल कुमार सिंह अपने कर्मियों के साथ नगर पंचायत का पानी भरा टैंकर लेकर मौके पर पहुंच गए। टैंकर द्वारा लगातार पानी ढोया जाने लगा और आसपास के युवकों के डेढ़ घंटे तक मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। दुकानदार की मानें तो ठंड के सीजन के लिए स्टॉक की गई दर्जनों गांठ रुई, रजाई, गद्दे के कपड़े, आलमारियां, सिलाई मशीन आदि के सामान सहित नगदी जल गई। मकान मालिक श्रीकृष्ण ओझा का आवास भी दुकान से सटे हैं और संयोग रहा कि समय रहते आग बुझाने का काम युवकों ने शुरू कर दिया और आवास सुरक्षित बच गया। हालांकि आग की तपिश से आवास के कई दीवारों में दरारें पड़ गई हैं।