फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   चोरी के पांच लैपटाप संग एक चोर गिरफ्तार

चोरी के पांच लैपटाप संग एक चोर गिरफ्तार

Thu, 30 Aug 2018 01:08 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
चोरी के पांच लैपटाप संग एक चोर गिरफ्तार
बलिया। गड़वार कस्बा के शिव मंदिर के बगल में स्थित जनसेवा केंद्र की दुकान से हुई चोरी के लैपटाप को लेकर बेचने के लिए जा रहे एक चोर को गड़वार पुलिस व स्वाट टीम ने चिलकहर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। अभियुक्त के पास से पांच लैपटाप, एक हार्ड डिस्क, एक मोबाइल बरामद किया गया। बुधवार को पुलिस लाइन के मनोरंजन हाल में खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी शहर कोतवाली क्षेत्र के हैबतपुर निवासी विजय आनंद प्रजापित पुत्र नथुन है। बताया कि पूछताछ में अभियुक्त ने गड़वार कस्बा के शिव मंदिर के बगल में स्थित जनसेवा केंद्र से चार लैपटाप, चार्जर, एक हार्ड डिस्क चोरी करना स्वीकार किया है। जिसे बेचने के लिए चिलकहर रेलवे स्टेशन से कहीं जाने की फिराक में था। जा रहा था। अभियुक्त के पास से कुल पांच लैपटाप आदि बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed