फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   अधीक्षक से दुर्व्यवहार मामले की जांच करेंगे एएसपी र

अधीक्षक से दुर्व्यवहार मामले की जांच करेंगे एएसपी र

Fri, 15 Sep 2017 10:15 PM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
अधीक्षक से दुर्व्यवहार मामले की जांच करेंगे एएसपी र
बेल्थरारोड। भाजपा विधायक धनंजय कनौजिया द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक से दुर्व्यवहार मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक करेंगे। इस मामले को लेकर क्षेत्र की सियासत गरमा गई है। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर जीपी चौधरी के साथ विधायक कनौजिया द्वारा दुर्व्यवहार किए जाने के मामले को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। अधीक्षक डॉक्टर चौधरी गुरुवार की रात जिलाधिकारी व एसपी तथा विभागीय उच्च अधिकारियों को शिकायत पत्र प्रेषित किया। पत्र में गत 13 सितंबर की सरेशाम अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक विजय पाल सिंह को इस मामले में जांच कर आवश्यक कार्यवाही का निर्देश दिया गया है। स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर चौधरी ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में मीडिया से बातचीत की तथा शिकायती पत्र जारी किया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष को संबोधित पत्र में डॉक्टर चौधरी ने आरोप लगाया है कि 13 सितंबर की शाम विधायक अपने कार्यकर्ताओं के साथ औचक निरीक्षण के लिए अस्पताल पहुंचे। विधायक कनौजिया ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। डॉक्टर चौधरी का परिवार इस घटना को लेकर भयग्रस्त है ।उधर विधायक कनौजिया ने जिला पंचायत की डाक बंगले में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि डॉक्टर चौधरी के आरोपों को मनगढ़ंत व झूठा करार देते हुए आरोप लगाया है कि अपने भ्रष्टाचार व अस्पताल की दुर्व्यवस्था से ध्यान हटाने के लिए अधीक्षक द्वारा यह आरोप लगाया जा रहा है ।उन्होंने दावा किया कि वे अस्पताल का औचक निरीक्षण के दौरान अनियमितता से जुड़ी अनेक खामियां पकड़ी हैं। इस मामले को वे शासन स्तर और प्रभारी मंत्री के समक्ष उठाएंगे। ताकि व्यवस्था सुधार हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed