फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   17 पशुओं संग छह पशु तस्कर गिरफ्तार

17 पशुओं संग छह पशु तस्कर गिरफ्तार

Fri, 18 Jan 2019 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
17 पशुओं संग छह पशु तस्कर गिरफ्तार
17 पशुओं संग छह पशु तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

बलिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पशु तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बेल्थरोड चौकी प्रभारी ने मुखबिर की सूचना पर मधुबन रोड से 11 पशुओं संग छह पशु तस्करों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।

उप निरीक्षक योगेंद्र प्रसाद सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि दो पिकप पर पशु तस्कर गाय बछड़ों को लादकर बध के लिए बिहार ले जा रहे हैं। जिसे गंभीरता से लेते हुए चौकी प्रभारी ने हमराहियों के संग मधुबन मार्ग स्थित चौकिया मोड़ पर वाहनों की चेकिंग करने लगे, जहां कुछ देर बाद रोडवेज की तरफ से तीन गाड़ियां आती दिखाई दीं। जिसमें महिन्द्रा सबसे आगे-आगे चल रही थी। जिसे पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो जान से मारने की नियत से तस्करों ने पुलिस को कुचलने का प्रयास करते हुए भागने का प्रयास किया। लेकिन मधुबन मोड़ पर अनियंत्रित होने तथा जाम होने के कारण भाग नहीं सके। जिन्हें पुलिस ने वाहन सहित पकड़ लिया। वाहनों को चेक किया गया तो उसमें 17 मवेशियों को तीनों वाहनों पर लदे पाए गए। पकड़े गए पशु तस्कर मऊ जिले के मधुबन थाना के पदारथपुर निवासी उमेश राजभर पुत्र लोकई प्रसाद, अश्वनी कुमार उर्फ राजा पुत्र श्यामलाल तथा रेवती थाना के परमानंद डेरा निवासी उपेंद्र यादव पुत्र रामनाथ यादव, मनियर थाना के सूर्यपुरा निवासी दशरथ पुत्र छीटी, हल्दी थाना के रूद्रपुर निवासी भरत यादव पुत्र स्व. बल्ली यादव व अमजद पुत्र गयासू हैं। जिनके विरूद्घ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर चालान कर दिया। वहीं वाहनों को सीज कर दिया गया, जबकि पशुुओं को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed