फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   फ्लिप कार्ड के नाम पर लगाया हजारों का चूना

फ्लिप कार्ड के नाम पर लगाया हजारों का चूना

Fri, 28 Dec 2018 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
फ्लिप कार्ड के नाम पर लगाया हजारों का चूना
बैरिया। फ्लिपकार्ट से मोबाइल खरीदना युवक को भारी पड़ा। उपभोक्ता को लकी ड्रा के नाम पर कार का लालच देकर तीन खातों से पैसा मंगाकर 82 हजार 750 रुपये ऐंठ लिया गया। उपभोक्ता जब इसकी शिकायत बैरिया थाना पर करने गया तो मामला दर्ज नहीं किया गया। इससे पीड़ित परेशान है।
विज्ञापन

बैरिया थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी मोहन कुमार यादव पुत्र भगवान यादव लगभग 15 दिन पहले फ्लिपकार्ट के माध्यम से एमआई फोन खरीदा था। समय से मोबाइल आ भी गया। खरीदारी के 10 दिन बाद पीड़ित के मोबाइल पर मोबाइल नंबर 7672853737 और 8406832426 से फोन कर बताया गया कि फ्लिपकार्ट के लकी ड्रा में आपके नाम पर एक कार पड़ी है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराने के लिए 8500 जमा करना होगा। इसके लिए साधना बैरागी के नाम के एसबीआई खाता संख्या 31754057981, आईएफएससी कोड एसबीआईएन 0002253 में रुपये जमा के लिए कहा गया। इसमें पीड़ित ने रुपये जमा कर दिए। पुन: फोनकर बताया गया कि 29 हजार 700 रुपये एसबीआई के खाता संख्या 37944883319 आईएफएससी कोड एसबीआईएन 0001234 में डालने को कहा गया। इसमें पैसा भी डाल दिया गया। इस तरह कुल 82 हजार सात सौ बयासी रुपये ऐंठ लिया गया। इसकी शिकायत के लिए पीड़ित जब बैरिया थाना में गया तो यह कहकर खदेड़ दिया गया कि पैसा तुम डाले हो, तुम जानो। इसके लिए कुछ नहीं किया जा सकता। इस बाबत क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार ने कहा कि तहरीर न लेने का आरोप बेबुनियाद है। मामले की तहरीर मिलने पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed