{"_id":"5b4e31104f1c1b3a748b5562","slug":"131531851024-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट का मामला निकला फर्जी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट का मामला निकला फर्जी
Updated Tue, 17 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसडीहरोड (बलिया)। थाना क्षेत्र के बलिया-बांसडीह मार्ग स्थित मझौली गांव के पास सोमवार की शाम एक महिला से 20 हजार रुपये लूटने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया लेकिन जांच पड़ताल में लूट की घटना फर्जी निकला।
टघरौली निवासी उषा देवी पत्नी नंद कुमार राय से 20 हजार लूटे जाने की सूचना मिलने के बाद घंटों पुलिस हलकान रही। महिला के कहने पर पुलिस ने लूट के मामले में उसके गांव के ही तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद, पुलिस ने घंटों पूछताछ की। पुलिस की माने तो एक दिन पहले महिला एवं युवकों के साथ जमीन विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। इस मामले में पुलिस ने महिला से जब कड़ाई से पूछताछ की तो महिला ने सही बात पुलिस के सामने उगल दिया और कहा कि जमीन विवाद में युवकों से विवाद चल रहा था और इसे लेकर युवकों के विरुद्ध साजिश रची गई थी। इस बाबत प्रभारी क्षेत्राधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि पैसा लूटने का आरोप झूठा निकला। बताया कि तहकीकात में पता चला कि लूट का मामला नहीं, बल्कि जमीन विवाद को लेकर युवकों से मारपीट हुई थी। इसमें दो दिन पूर्व कार्रवाई भी की गई थी।