फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   अभियुक्त पर पाक्सो एक्ट का मुकदमा

अभियुक्त पर पाक्सो एक्ट का मुकदमा

Thu, 01 Mar 2018 12:56 AM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
अभियुक्त पर पाक्सो एक्ट का मुकदमा
बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को घर की चहारदीवारी फांदकर एक मनचले ने घर में घुसकर नाबालिग से छेड़खानी की। पुलिस ने लड़की की मां की तहरीर पर पाक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। वहीं आरोपी के पिता को उठाकर कोतवाली लाई और लड़के को हाजिर करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक मनचले युवक ने घर की दीवार फांदकर घर में सो रही नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने लगा। लड़की के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। युवती की मां ने घटना की पुलिस को दी। पीड़ित लड़की की मां की तहरीर पर पुलिस ने अभियुक्त आशुतोष सिंह पुत्र नमोनरायण सिंह के विरूद्ध पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। इस बाबत बांसडीह सीओ अशोक सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गया और मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed