{"_id":"59e3a25c4f1c1b9f678b5e03","slug":"131508090460-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रतसर मामला: एसओ लाइनहाजिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रतसर मामला: एसओ लाइनहाजिर
Updated Sun, 15 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के रतसर कस्बे में 12 अक्तूबर को हुए दो समुदाय मे हुए विवाद के मामले में पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने शनिवार की शाम गड़वार थानाध्यक्ष डीके सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। जबकि रतसर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र नाथ सिंह को घटना के दिन ही प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए सस्पेंड कर दिया था।
मालूम हो कि 12 अक्तूबर की दोपहर अरविंद राजभर की मौत की अफवाह की खबर जैसे ही जाम कर रहे लोगों को हुई। वैसे ही आक्रोशित लोग रतसर बाजार में घूस गए थे और दो दूकानों को आग के हवाले तथा दर्जन भर दूकानों में तोड़फोड़ व लूटपाट किया था। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने घटना के दिन ही रतसर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र नाथ सिंह को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए सस्पेंड कर दिया था। जबकि गड़वार एसओ डीके सिंह को चार दिन बाद लाइन हाजिर कर दिया। बता दें कि 11 अक्तूबर की शाम बाइक व साइकल में टक्कर हो गई थी। जिसमें रतसर के पूरबा मुहल्ला निवासी अरविंद राजभर व रानू के बीच कहासुनी हो गई थी। इसके बाद रानू एवं परिवार के सदस्यों ने अरविंद की जमकर धुनाई कर दिया था। इसके बाद मामला दो समुदायों में तूल पकड़ लिया था।