फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   नदी के रास्ते हो रही शराब की तस्करी

नदी के रास्ते हो रही शराब की तस्करी

Sun, 20 Aug 2017 12:04 AM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
नदी के रास्ते हो रही शराब की तस्करी
हल्दी। इलाकाई पुलिस की नाक के नीचे से प्रतिदिन अंग्रेजी शराब नदी के रास्ते बिहार जा रही है। लेकिन मामला संज्ञान में होने के बावजूद पुलिस मूकदर्शक बनी है। यह इलाका पूरी तरह से शराब माफियों के लिए सेफ जोन हो गया है। यही वजह है कि शराब का धंधा बेरोकटोक जारी है। हालांकि पुलिस ने एक-दो बार तस्करों को पकड़ा जरूर लेकिन कानूनी अड़चनों के कारण सिर्फ मुकदमा दर्ज कर छोड़ दिया।
विज्ञापन

बिहार सरकार के द्वारा शराब बंदी लागू किए जाने के बाद से ही वहां के मदिरा सेवन करने वाले लोगों की नजर यूपी के बार्डर पर स्थित मयखानों पर टीक गई। वैसे तो यह लोग नरहीं से बैरिया तक के मयखानों में दस्तक देते हैं। लेकिन बिहार के शराब सौदागरों के लिए इन दिनों हल्दी बहुत ही सेफ जोन हो गया है। आलम यह है कि रोजाना लोग आते हैँं और पेटियों में शराब की बोतलें रखकर बिहार चले जाते है। यह अलग बात है कि हल्दी से निकलने के बाद दियारा क्षेत्र हो जाने के कारण इन लोगों को पुलिसिया चेकिंग का भय भी नहीं रहता है।
विज्ञापन

उधर, बिहार में भी हल्दी के सामने कोई थाना न होने के कारण पुलिस से कोई दिक्कत नहीं है। यह सब कुछ पुलिस के संज्ञान में भी है, बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है। विभागीय सूत्र बताते हैं कि लाइसेंसी दुकान से शराब खरीद कर ले जाने पर कोई तगड़ी धारा नहीं है लिहाजा आरोपियों को थाने से ही छोड़ना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed