फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   विद्यालय में घुस कर कक्षा दो के छात्र को पीटा

विद्यालय में घुस कर कक्षा दो के छात्र को पीटा

Wed, 31 Jan 2018 12:36 AM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
विद्यालय में घुस कर कक्षा दो के छात्र को पीटा
चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय हजौली पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यक्ति ने विद्यालय में पढ़ रहे एक बच्चे को पहुंच कर पीटना शुरु कर दिया। हालांकि उस समय मात्र एक शिक्षामित्र ही विद्यालय में उपस्थित थी। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह छात्र को मुक्त कराया। सूचना100 नंबर पुलिस ने छात्र को इलाज के लिए भेजा और छात्र के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा किया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि गड़वार थाना क्षेत्र के हजौली स्थित प्राथमिक विद्यालय में खजौली गांव निवासी सतीश शर्मा का पुत्र सत्येंद्र शर्मा (8) कक्षा दो का छात्र है। प्रतिदिन की भांति मंगलवार के दिन भी वह विद्यालय पहुंचा था, तब तक गांव के ही सूर्यप्रकाश पांडेय ने विद्यालय के कक्षा में पहुंचकर उसकी जमकर धुनाई कर दी। इस पर इसकी सूचना किसी ने घायल युवक के पिता को दे दी। मौके पर पहुंचे घायल युवक के माता-पिता ने इसकी सूचना 100 नंबर पुलिस और गड़वार पुलिस को दी । मौके पर पहुंची गड़वार पुलिस ने छात्र को इलाज के लिए भेजने के बाद उसके पिता की तहरीर पर सूर्यप्रकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया तथा मामले की छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed