फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   सुमेर हत्याकांड का फरार चल रहे आरोपी के घर कुर्की

सुमेर हत्याकांड का फरार चल रहे आरोपी के घर कुर्की

Sun, 20 Aug 2017 11:27 PM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
सुमेर हत्याकांड का फरार चल रहे आरोपी के घर कुर्की
लालगंज। कोर्ट के निर्देश पर दोकटी थानाध्यक्ष विजय सिंह एवं लालगंज चौकी प्रभारी आरएन राय ने रविवार की दोपहर पूर्व प्रधान व सपा नेता सुमेर हत्याकांड के फरार चल रहे आरोपी सागर सिंह पुत्र लालजी सिंह के घर कुर्की की कार्रवाई की गई। इस दौरान कुर्की में मिले सामान को गाड़ी पर लादकर पुलिस दोकटी थाने लाई।
विज्ञापन

मालूम हो कि दोकटी थाना क्षेत्र के बहुआरा पंचायत के पूर्व प्रधान व समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सुमेर सिंह की हत्या गोपालपुर गांव में वैवाहिक कार्यक्रम में जाते वक्त बाइक सवार बदमाशों ने 21 मई 2017 को गोली मारकर कर दिया था, जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। मृतक सुमेर सिंह के बड़े पुत्र अमित सिंह के तहरीर पर पुलिस ने बहुआरा निवासी पूर्व प्रधान राजनारायन सिंह, जितेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह व सागर सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया था। इस मामले में पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित किया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कोर्ट से एनबीडब्लयू जारी करवाया था। इसके बाद 24 घंटे के अंदर ही आरोपी गिरफ्तार नहीं होने पर कोर्ट से आदेश लेकर पुलिस ने आरोपियों के घर पर एवं गांव में डुग्गी पिटवाकर कुर्की का नोटिस चस्पा कराया। इसके बाद पूर्व प्रधान राजनारायन सिंह, जितेंद्र सिंह, धमेंद्र सिंह ने मुख्य दंडाधिकारी की अदालत में आत्म समर्पण कर दिया था। लेकिन मुख्य अभियुक्त सागर सिंह अब भी फरार चल रहा है। जिसके घर पर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed