{"_id":"5babcea3867a550139684abc","slug":"11537986211-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरूणांचल प्रदेश निर्मित शराब के साथ युवक को धरदबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अरूणांचल प्रदेश निर्मित शराब के साथ युवक को धरदबोचा
Updated Wed, 26 Sep 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया (रसड़ा)। मंगलवार को बस्ती गांव के बागीचे में स्थित मकान से छापा मारकर पुलिस ने ट्रैक्टर से उतारी जा रही पांच लाख रुपये की अरुणांचल प्रदेश निर्मित शराब समेत एक युवक को धर दबोचा। अंधेरे के लाभ उठाकर कुछ लोग भागने में सफल रहे।
ट्रैक्टर की ट्राली से एक मकान में अरुणाचल प्रदेश में बिक्री की जाने वाली अपमिश्रित शराब उतारी जा रही थी। कोतवाल ज्ञानेश्वर मिश्रा, एसएसआई मोतीलाल पटेल, एसआई धर्मेंद्र कुमार, एसआई सुरेंद्र नाथ सिंह ने हमराहियों संग घेराबंदी कर ट्रैक्टर ट्राली शराब समेत बस्ती निवासी अनिल सिंह पुत्र श्रीनिवास को धर दबोचा। तलाशी लेने पर 4850 बोतल अपमिश्रित अरुणाचल प्रदेश निर्मित पाई गई। अंधेरे का लाभ उठाकर आधा दर्जन शराब कारोबारी भागने में सफल रहे। पूछताछ के दौरान अनिल सिंह ने बताया कि शराब माफिया गैर प्रांत से शराब लाकर बिहार समेत आसपास के इलाकों में बेचते हैं। पुलिस ने अनिल सिंह समेत फरार शराब माफिया कोतवाली क्षेत्र के बस्ती निवासी नटवर सिंह उर्फ सत्यम सिंह पुत्र बब्बन, मुंडेरा निवासी दुर्गेश सिंह, पुत्र फुलबदन सिंह कुरेम निवासी अंकित सिंह, पुत्र कमलेश सिंह, खिरौली निवासी अरविंद यादव उर्फ छोटू पुत्र बासुदेव यादव, एवं तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर धरपकउ़ की कार्रवावई शुरू कर दी है। कोतवाल ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दबिश दी जा रही है।
तिलक कुमार