फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   बिना लाइसेंस के पटाखा बेच रहा दुकानदार गिरफ्तार

बिना लाइसेंस के पटाखा बेच रहा दुकानदार गिरफ्तार

Wed, 20 Mar 2019 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
बिना लाइसेंस के पटाखा बेच रहा दुकानदार गिरफ्तार
बलिया। आजमगढ़ जिले के मुकेरीगंज मुहल्ला स्थित पटाखा गोदाम में लगी आग में पांच की मौत और 12 लोग झुलस गए थे। जबकि चार बच्चियां लापता हैं। इस घटना के बाद जनपदीय पुलिस ने भी पटाखा दुकानदारों के दुकानों व गोदामों पर छापेमारी की। जिसमें शहर कोतवाली पुलिस ने कोतवाल शशिमौलि पांडेय केे नेतृत्व में मंगलवार को बिना लाइसेंस के पटाखा बेच रहे ओक्डेनगंज निवासी परवेज खां को गिरफ्तार कर कार्रवाई में जुट गई। वहीं लक्ष्मी मार्केट स्थित दुकान व मिश्र नेउरी स्थित गोदाम पर छापेमारी कर पुलिस ने भारी मात्रा में पटाखा बरामद किया। मुख्य अग्निशमन विभाग के मुताबिक जनपद में कुल छह दुकानदारों को स्थाई रूप से लाइसेंस प्राप्त है। जिसमें हल्दी थाना के रेपुरा निवासी मु. इद्रीश पुत्र अलीहुसैन, सिकंदरपुर निवासी छेदी मियां पुत्र स्व. लेबर मियां एवं सुखपुरा निवासी मु. इद्रीश पुत्र स्व. बाला मियां को निर्माणकर्ता व विक्रेता का लाइसेंस प्राप्त है। जबकि शहर कोतवाली के काशीपुर नई बस्ती निवासी परशुराम प्रसाद पुत्र स्व. बिगन प्रसाद का दुकान कदम चौराहा, ओक्डेनगंज लक्ष्मी मार्केट निवासी मु. एजाज पुत्र स्व. रहमतुल्लाह की दुकान जलालपुर तथा ओक्डेनगंज लक्ष्मी मार्केट निवासी परवेज अहमद पुत्र स्व. रहमतुल्लाह की दुकान मिश्रनेउरी में हैं। लेकिन परवेज अहमद की दुकान वर्तमान समय में बंद है और लाइसेंस निरस्त है। शेष दुकानदारों को स्थाई रूप से रेडीमेड पटाखा बेचने का लाइसेंस प्राप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed