{"_id":"5be70d5fbdec22697c0a939a","slug":"111541868895-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को भगाकर शादी रचाने वाले युवक के पिता को उठाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती को भगाकर शादी रचाने वाले युवक के पिता को उठाया
Updated Sat, 10 Nov 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
बैरिया। युवती को भगाकर शादी रचाने वाले युवक के पिता को ही दिनदहाड़े लड़की वाले उठा ले गए। युवक की माता ने घटना की तहरीर बैरिया थाने में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया जाता है कि बिहार के सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के सिताब दियारा के एक गांव की युवती का प्रेम प्रसंग बैरिया निवासी एक स्वजातीय युवक के साथ चल रहा था। उक्त युवक सूरत (गुजरात) में नौकरी करता है। कुछ दिनों पूर्व उक्त युवक आया और युवती को लेकर सूरत चला गया। युवती को वापस लौटाने के लिए रिश्तेदारों ने पंचायत की जिसमें बिरादरी के लोग भी दबाव बनाए लेकिन युवक व युवती वापस नहीं लौटे। इसी बीच तीन दिनों पूर्व युवती के घर वाले युवक के पिता को बैरिया से जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर कहीं लेकर चले गए। काफी तलाशने के बाद युवक के पिता का पता नहीं चल पाया। मारे डर के युवक के घर के लोग युवती के घर नहीं जा रहे हैं कि कहीं उन्हें भी वे लोग न पकड़ लें। युवक की मां विजयंती देवी ने बैरिया थाने में तहरीर देकर अपने पति के अपहरण के बाद किसी अनहोनी की आशंका जताई है। इस बाबत क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार ने बताया कि युवक व युवती के परिवार आपस में रिश्तेदार हैं, इनकी पंचायत हो रही है। युवती का घर बिहार में है और वहीं से वह युवक के साथ गई है। इसलिए इस मामले में पुलिस कुछ नहीं कर पाएगी। जहां तक युवक के पिता को जबरन उठा ले जाने की बात है, तो यह युवती के परिजनों पर दबाव बनाने के लिए आरोप लगाया गया है। बावजूद इसके पुलिस मामले की छानबीन में लगी है।